पहले वीडियो देखने के लिए पॉप्युलर प्लेटफॉर्म यूट्यूब हुआ करता था। लेकिन अब फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर भी वीडियो की भरमार है। यहां आपको एंटरटेनमेंट से लेकर एजुकेशन और फैशन समेत हर कैटेगरी के वीडियोज मिल जाएंगे। हालांकि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि आप वीडियो डाउनलोड करके अपने फोन में देख सकें।
तो फेसबुक या इंस्टाग्राम से Video Download करने के लिए ढेर सारे Application मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कौन सा App सुरक्षित है, यह बताना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है। इसलिए आज हम आपको जो तरीका (How to download videos from Instagram and Facebook) बताने जा रहे हैं, उसमें किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने या अकाउंट लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फेसबुक वीडियो ऐसे डाउनलोड करें !
- इसके लिए आपको अपने फोन या डेस्कटॉप में फेसबुक लॉगिन करना है।
- अब उस वीडियो को खोलें जो आपको डाउनलोज करना है।
- इसके बाद आपको वीडियो का लिंक कॉपी करना होगा।
- अगर आप फेसबुक ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो Copy Link का विकल्प Three Dot's Menu (...) में मिलेगा।
- अब अपने फोन के ब्राउजर में fbdown.net वेबसाइट खोलें।
- यहां आपको वीडियो का लिंक पेस्ट करके Download ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब More options में जाएं और SD या HD ऑप्शन में से कोई एक चुन लें।
- वीडियो ऑटोमैटिकली फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
![]() |
| How To Download Facebook & Instagram Video's |
👉Download for free Instagram & Facebook Video's
ऐसे डाउनलोड करें इंस्टाग्राम वीडियोज
- फेसबुक की तरह इस बार आपको इंस्टाग्राम पर जाकर वीडियो का लिंक कॉपी करना है।
- Copy Link का विकल्प आपको तीन डॉट मेन्यू (...) में मिलेगा।
- अब Ingramer.com वेबसाइट पर जाएं और Menu में जाकर Tools पर क्लिक करें।
- यहां आपको Downloader का विकप्ल मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
- अब इंस्टाग्राम वीडियो का लिंक पेस्ट करके Search ऑप्शन पर टैप करें।
- आखिरी में Download पर टैप करें। इंस्टाग्राम वीडियो खुद डाउनलोड हो जाएगा।

