- 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को को Covid-19 वैक्सीनेशन दी जाएगी
- इसके लिए जनता खुद रजिस्टर कर सकती है
- कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर कराने का तरीका बता रहे हैं
AWR News Room 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक को Covid-19 वैक्सीनेशन दी जाएगी। इसके लिए जनता खुद को रजिस्टर करा सकती है और अस्पताल जाकर कोविड वैक्सीनेशन ले सकती है। हम आपको कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर कराने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही भी बताएंगे कि आपक अपॉइंटमेंट कैसे बुक कर सकते हैं और वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Covid-19 वैक्सीनेशन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन :-
- इसके लिए आपको 👉 www.cowin.gov.in पर जाना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे Enter कर Verify बटन पर Click कर दें।
- इस वेबसाइट पर रजिस्टर करने के बाद आपको Registration of Vaccination पर ले जाया जाएगा। यहां आपको अपना Photo ID Type, Photo ID Proof Number, Name, Date of Birth और अन्य डिटेल्स भरनी होंगी।
- Register बटन पर क्लिक करें। आपको SMS के जरिए सभी जरूरी डिटेल्स भेज दी जाएंगी। आपको Beneficiary Reference ID दी जाएगी इसे सेव कर रख लें।
- आप इसी अकाउंट को 3 लोगों को अपने साथ लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अकाउंट डिटेल्स पेज के नीचे Left Side Add More बटन पर क्लिक करना होगा। जिस तरह आपने अपनी डिटेल्स भरी थीं उसी तरह आपको इनकी भी डिटेल्स Enter करनी होंगी।
- नजदीकी सेंटर ढूढंने के लिए आपको www.cowin.gov.in पर जाकर नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा। यहां आपको मैप और डायलॉग बॉक्स दिखाई देगी जिसमें लिखा होगा Enter place/address/eLoc’. यहां पर आप अपनी लोकेशन डिटेल्स एंटर कर दें और Go बटन पर टैप कर दें।
- अपॉइंटमेंट स्केड्यूल करने के लिए आपको अकाउंट डिटेल पेज पर जाना होगा। इसके बाद कैलेंडर Icon पर जाना होगा जो यूजर के सामने दिया गया होगा।
- यह आप अपॉइंटमेंट बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको वैक्सीनेशन पेज पर बुक अपॉइंटमेंट पर पहुंचा दिया जाएगा। इस पेज के मुताबिक वैक्सीनेशन सेंटर का चुनाव कर सकते हैं।
- जब आप सेंटर का चुनाव कर लें तो आपको स्लॉट दिखाई देंगे। इनमें से आपको अपन स्लॉट चुनना होगा। इसके बाद Book बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Appointment Confirmation पेज ओपन होगा। सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर Confirm बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद निर्धारित समय पर जाकर आप वैक्सीन ले लें।
- Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए आपको www.cowin.gov.in पर जाना होगा। इसके अलावा Aarogya Setu ऐप पर भी जा सकते हैं।
- Aarogya Setu App से पर जाकर आपको Cowin Tab पर Vaccination Certificate विकल्प पर जाना होगा ।
- Beneficiary Reference ID डालनी होगी और Get Certificate बटन पर क्लिक करना होगा।
- CoWin वेबसाइट से सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको 👉https://selfregistration.cowin.gov.in/vaccination-certificate पर जाना होगा। इसके बाद Beneficiary Reference ID डालनाी होगी। फिर सर्च बटन पर टैप कर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें।