Ticker

6/recent/ticker-posts

WhatsApp की नई पॉलिसी Accept करें, या फिर अकाउंट करना होगा Delete

 WhatsApp की नई पॉलिसी Accpect करें, या फिर अकाउंट करना होगा  डिलीट







Facebook के स्वत्वधारिता वाली मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपनी Terms and Privacy Policy को अपडेट किया है  इसका नोटिफिकेशन भारत में भी धीरे-धीरे यूजर्स को दिया जा रहा है.  वॉट्सऐप ने यूजर्स को नई Policy को Accpect करने के लिए 8 फरवरी 2021 तक का समय दिया है. तब तक पॉलिसी को यूजर्स को एक्सेप्ट करना होगा वरना आपका अकाउंट डिलीट हो जायेगा.







बता दें यूजर्स को अपना अकाउंट जारी रखने के लिए नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा. इसके लिए कोई ऑप्शन यूजर्स को नहीं मिलेगा. हालांकि, अभी यहां 'Not Now' का भी ऑप्शन दिखाई दे रहा है. यानी अगर आपने नई पॉलिसी को कुछ समय के लिए एक्सेप्ट नहीं भी किया तो आपका अकाउंट चलता ही रहेगा.



अब यूजर्स का पहले से ज्यादा डेटा फेसबुक के पास होगा. वॉट्सऐप का डेटा पहले भी फेसबुक के साथ शेयर किया जा रहा था. लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि फेसबुक के साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा रहेगा.

 






वॉट्सऐप की अपडेटेड पॉलिसी में आपके द्वारा कंपनी को दिए जा रहे लाइसेंस में कुछ बातें लिखी गईं हैं. इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को, जो कंटेंट आप Upload, submit, store, send or receive करते हैं, उनको Use, Produce, Distributor Display करने के लिए दुनियाभर में, Non-Exclusive, Royalty Free, Sublicensable and Transferable लाइसेंस देते हैं.