Ticker

6/recent/ticker-posts

How to earn money in telegram account





हमने अपना Telegram Account बना लिया और Channel भी Create  कर लिया है हमें अपने चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाना है, जब हमारे चैनल पर सब्सक्राइब ही नहीं होंगे तो हम कमाई नहीं कर पाएंगे।

तो अब हम आपको Telegram Se Paise Kaise Kamaye इसके पहले आपको निचे कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपने Telegram Channel पर Subscribe  तेजी से बढ़ा पाएंगे।

How To Grow Subscribe in Telegram Account 


टेलीग्राम चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए सबसे पहले आप अपने इस चैनल को ओपन करेंगे फिर ऊपर नाम के ऊपर क्लिक करेंगे और फिर अपने टेलीग्राम चैनल परमा लिंक के ऊपर क्लिक करके इसे व्हाट्सएप फेसबुक या फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना होगा।

इसके बाद आपको अपने चैनल के लिंक को कॉपी करके आप अपने वेबसाइट या यूट्यूब चैनल वीडियो के डिस्क्रिप्शन में भी दे सकते हैं।






अगर आपका यूट्यूब चैनल है तो आप टेलीग्राम से संबंधित वीडियो बना सकते हैं आप अपने वीडियो में लोगों को टेलीग्राम अकाउंट बनाना या फिर चैनल बनाने से संबंधित जानकारी बता कर उसी वीडियो के डिस्क्रिप्शन में आप अपना चैनल के लिंक को दे सकते हैं।

और फिर अपने यूट्यूब सब्सक्राइबर्स से आप ये आग्रह कर सकते हैं कि वो आपके टेलीग्राम चैनल पर जाकर उसे सब्सक्राइब करें।

अगर आपने कोई ब्लॉग या वेबसाइट बना रखा है तो उसमें आप टेलीग्राम के ऊपर एक आर्टिकल भी लिख सकते हैं और उसमें भी आप अपने टेलीग्राम चैनल को प्रमोट कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने फेसबुक पेज या ग्रुप में भी अपने चैनल को शेयर करके लोगों से सब्सक्राइब करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

अगर आप कुछ पैसे खर्च करना चाहते हैं तो फिर अपने चैनल का पेड प्रमोशन के लिए भी लगा सकते हैं आप किसी प्लेटफार्म पर इसके लिए कुछ पैसे खर्च करके ऐड चलवा सकते हैं इससे आपके सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ेंगे।

शुरुआती में आप अपने चैनल में क्वालिटी कंटेंट डालीए, ऐसी चीजें डालीए जो अन्य प्लेटफार्म पर बहुत कम देखने को मिलता हो और फिर उसे शेयर करिए तो इससे लोग आपके चैनल से जुड़ेंगे क्योंकि उनको कुछ नया मिल रहा है।

अब यहां तक हमने टेलीग्राम पर अकाउंट बनाकर चैनल भी बना लिया और सब्सक्राइबर भी हजारों की संख्या में हो चले हैं अब हम जानेंगे कि Telegram Se Paise Kaise Kamaye और इसके लिए हम आपको वो तरीके बताएंगे जिससे आज लोग लाखों रुपए टेलीग्राम से कमा रहे हैं।

Telegram से पैसे कैसे कमाए
Link Shorter

लिंक शोर्टर कुछ ऐसी वेबसाइट होती है जहां पर आप अपना अकाउंट बनाते हैं और फिर किसी भी तरह के लिंक को इन साइट पर शाॅर्ट करके यानी छोटा करके शेयर करते हैं और लोग उस लिंक पर क्लिक करके उस साइट पर जाते हैं तो इससे आपको कमाई होती है।

अब इसको हम थोड़ा सरल भाषा में समझते हैं उदाहरण के लिए आपने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा और उस पोस्ट को कहीं पर शेयर करना चाहते हैं ताकि आपके साइट पर विजिटर आवें।

अब आप इस लिंक को कहीं भी शेयर करने के पहले लिंक शाॅटर वेबसाइट पर जाएंगे और इसे शाॅर्ट कर लेंगे और फिर उसे शेयर करेंगे तो इससे होगा यह कि जो भी उस पर क्लिक करेगा तो वह आपके साइट पर डायरेक्ट नहीं जाएगा।


How to check android touch screen !! एंड्राइड टच स्क्रीन कैसे चेक करे

वो यूजर पहले उस लिंक शाॅटर साइट पर जाएगा और फिर वहां से गेट लिंक पर क्लिक करेगा तब आपके साइट पर जाएगा तो ऐसे में उस लिंक शाॅटर साइट को भी ट्रैफिक मिल जाता है उसी के बदले में वो आपको पैसे देते हैं।

अगर आप अपने Telegram Channel में कोई वेब सीरीज या हॉलीवुड मूवी या बॉलीवुड मूवी का लिंक अपने सब्सक्राइबर्स में शेयर करने वाले हैं तो पहले आप उस लिंक को लिंकशॉटर साइट पर शाॅर्ट कर लीजिए।

क्योंकि मूवी देखना लगभग सभी पसंद करते हैं और आप उस मूवी का लिंक शेयर करेंगे तो बहुत ज्यादा संख्या में क्लिक आएगा लोग लिंक शाॅटर साइट पर जाएंगे फिर वहां से मूवी वाले साइट पर जाएंगे और इससे आपको अच्छा खासा इनकम होगा।

Telegram Channel में Earning App का लिंक शेयर करें
मार्केट में बहुत सारे earning app उपलब्ध है जिसको यूज करने पर हमें कुछ पैसे मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा पैसा उसको अपने दोस्तों में रेफर करने पर मिलता है।

यानी उस एप्लीकेशन में आप अपना रेफरल लिंक बनाएंगे फिर उसे अपने टेलीग्राम चैनल में शेयर करेंगे उस लिंक के द्वारा उस एप्लीकेशन से जितने भी लोग जुड़ेंगे उसी के हिसाब से वो एप्लीकेशन वाला आपको पैसे देगा क्योंकि आप के वजह से उसके एप्लीकेशन को लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू किया है।

आप चाहे तो अपना रेफरल लिंक को भी लिंकशाॅटर साइट से शाॅर्ट करके शेयर कर सकते हैं तो इससे आपको दोनों तरफ से फायदा मिलेगा।

Telegram Channel में Affiliate Link शेयर करें


आपने Affiliate Program के बारे में सुना ही होगा जब आप किसी भी साइट का एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करते हैं और उनके प्रोडक्ट को शेयर करके बिकवाते हैं तो हर एक प्रोडक्ट के पीछे आपको कमीशन मिलता है।

अमेजॉन फ्लिपकार्ट या कुछ होस्टिंग कंपनियां है जो अपना एफिलिएट प्रोग्राम चालू कर रखी है सबसे पहले आपको इन साइट्स पर जाकर अपना एफिलिएट अकाउंट क्रिएट करना होता है।

और जब आपके एफिलिएट अकाउंट का अप्रूवल मिल जाता है फिर आप उनके प्रोडक्ट को अपने Telegram Channel में अपने सब्सक्राइबर के सामने शेयर कर सकते हैं।